Unnao News: श्रीकृष्ण जन्म के साथ शुरू हुआ लीला महोत्सव

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: उन्नाव के किशोरी खेड़ा में श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्म के मंचन के साथ लीला महोत्सव का आरंभ हुआ। यह महोत्सव श्रीहरिराम कौशिक कला अनुकरण मंडल और स्वामी मुंशीलाल कौशिक के निर्देशन में हुआ। आयोजन में कृष्ण के जन्म के पावन क्षणों को दर्शाया गया, जिसमें माता देवकी और कंस की कथा का मंचन किया गया।

Unnao News: श्रीकृष्ण जन्म के साथ शुरू हुआ लीला महोत्सव

Unnao News: उन्नाव। किशोरी खेड़ा स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्म के मंचन के साथ लीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रीधाम वृंदावन के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री हरिराम कौशिक कला अनुकरण मंडल और आदर्श हित रासलीला संस्थान के प्रमुख स्वामी मुंशीलाल कौशिक महाराज के कुशल निर्देशन और व्यास स्वामी हरिराम कौशिक के संचालन में पावन श्रीकृष्णलीला महोत्सव की शुरूआत हुई। माता देवकी के आठवें पुत्र को कंस जब मारने की कोशिश करता है तो आकाशवाणी होती है कि कंस तुम्हारा वध करने वाला देवकी का आठवां पुत्र जन्म लेकर अपने सुरक्षित गंतव्य पर पहुंच चुका है। वासुदेव, श्रीकृष्ण को टोकरी में जब मूसलाधार वर्षा के मध्य यमुना के मार्ग से जाते हैं।

शेषनाग स्वयं भगवान को नंद बाबा के घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए छतरी बन जाते हैं। नंद बाबा के घर जन्मोत्सव मनाया जाता है। कन्हैयालाल की जय जयकार चारों ओर फैल जाती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: श्रीकृष्ण जन्म के साथ शुरू हुआ लीला महोत्सव