लीलाओं का मंचन देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - सफीपुर। क्षेत्र के सराय सकहन गांव स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में देर रात

लीलाओं का मंचन देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

सफीपुर। क्षेत्र के सराय सकहन गांव स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में देर रात भगवान परशुराम जयंती पर लीला मंचन कर उनके चरित्र का वर्णन किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।लीला मंचन की शुरुआत जनक दरबार से हुई। उसके बाद राम-वाणासुर तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद जैसे प्रमुख प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में परशुराम की भूमिका में गांव के ही स्व. संतोष के बेटे आशीष मिश्रा ने निभाई। वहीं लक्ष्मण की भूमिका शोभन धाम के छोटे सरकार द्वारा निभाई गई। व्यास पीठ का संचालन शिवली के शिवम् के सानिध्य में हुआ।

कार्यक्रम आयोजन अंकित पांडेय व उनके साथियों शशिकांत, श्रीकांत, भूरे दद्दा, शुभम, अमन, आनंद, भगवान शंकर, अवनीत सहित अन्य भक्तों के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।