Unnao News: वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाई विज्ञान में कला
Unnao News: उन्नाव के पंडित राम शंकर त्रिपाठी सरस्वती विद्या मंदिर में 39 वें त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। तीसरे दिन विज्ञान प्रदर्शनी, कला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने किया। सभी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।

Unnao News: उन्नाव। पंडित राम शंकर त्रिपाठी सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइन्स में चल रहे 39 वें त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन के विज्ञान प्रदर्शनी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय कार्यकारिणी सदस्य के अध्यक्ष सुनील मिश्र, उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा, निर्णायकों में श्रवण कुमार सिंह प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर गोपीनाथ पुरम, अजब सिंह प्रधानाचार्य अटल बिहारी इण्टर कॉलेज, विनय दीक्षित पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज उन्नाव, किशन पाठक प्रमुख समाज सेवी व विद्यालय स्टॉफ की मौजूदगी रही। कार्यक्रमों में विज्ञान प्रदर्शनी, ऐतिहासिक प्रदर्शनी, कला प्रतियोगिता, क्राफ्ट प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ कर भाग लिया।


