कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
नवाबगंज के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। घायल युवक, कुश कुमार, को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह घटना तब हुई जब वह बाइक से आश्रम जा रहा था।

नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को एम्बुलेंस ने सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली गांव निवासी 19 वर्षीय कुश कुमार पुत्र संतराम शुक्रवार दोपहर बाइक से किसी काम से आश्रम गया था। वापसी के दौरान रास्ते में कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन एम्बुलेंस से उसे सीएचसी नवाबगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


