सोते रहे गृहस्वामी, घरों के ताले तोड़कर नगदी और गहने ले उड़े चोर

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

गुरुवार रात, पुरवा कोतवाली क्षेत्र के जगेथा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। पप्पू के घर से ढाई लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद चोरी हुए, जबकि सूर्यपाल के घर से एक लाख रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये नकद गायब हो गए। पुलिस जांच कर रही है।

सोते रहे गृहस्वामी, घरों के ताले तोड़कर नगदी और गहने ले उड़े चोर

पुरवा, संवाददाता। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के जगेथा गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर इलाके में सनसनी फैला दी। बेखौफ बदमाशों ने बंद कमरों के ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी पार कर दी। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी पप्पू घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। उसकी पत्नी सोनी बीमार होने के कारण कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां बेटा राहुल मां के साथ मौजूद था।

शुक्रवार सुबह जब पप्पू नींद से उठा और घर के अंदर पहुंचा तो कमरे का टूटा ताला देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर रखे बक्से की तलाशी लेने पर उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद गायब मिले। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इसी गांव में दूसरी वारदात किसान सूर्यपाल के घर हुई। सूर्यपाल ने पुलिस को बताया कि वह बाहर वाले कमरे में सो रहा था। सुबह जब वह उठा तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये कीमत के जेवरात गायब थे। लगातार दो घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। मामले में थाना प्रभारी भवन कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं। दोनों परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।