विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना कर दर्ज कराया केस

विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना कर दर्ज कराया केस

संक्षेप:

Unnao News - सफीपुर की एक विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज में बाइक, सोने की चैन और नगदी न देने पर प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद पति, सास-ससुर सहित आठ लोगों के खिलाफ केस...

Aug 14, 2025 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

सफीपुर। अतिरिक्त दहेज में बाइक, सोने की चैन और नगदी न देने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को प्रताडित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सास ससुर सहित आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के मोमिनपुर गांव के रहने वाले राकेश की बेटी दीपा ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसने कोतवाली क्षेत्र के ही बस्तापुर गांव निवासी राहुल पुत्र गुलाब के साथ एक साल पहले कोर्ट मैरिज करने के बाद पति के साथ उन्नाव में ही किराए का मकान लेकर रह रही थी। इस बीच 15 जून 2025 को राहुल ने कहा कि हमने अपने माता व पिता से बात कर ली है और हम अपने घर में रहेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके बाद पति के साथ बस्तापुर गांव में रहने लगे। ससुराल में रहते हुए मात्र 10 दिन बीते थे कि पति राहुल के अलावा ननद गोल्डी व रूचिता, रन्नो व मन्नो व बहनोई देशराज सहित ससुर गुलाब सास रामबेटी ने दहेज में एक सोने की चेन, बाइक व पचास हजार रूपये मायके से लाने के लिए दबाव डालने लगे। उसने जब उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो आए दिन गाली गलौज व मारपीट करने लगे। विरोध करने पर 1 जुलाई 2025 को उसे गंदी गंदी गालिया देते हुए घर से निकाल दिया और वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है ।