दो पक्षों में चली लाठी व कुल्हाड़ी में 5 जख्मी, 9 पर केस दर्ज
Unnao News - अचलगंज में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें लाठी व कुल्हाड़ी से मारपीट की गई। इस झगड़े में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग घर के सामने कूड़ा फेंक रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अचलगंज, संवाददाता। घर के सामने कूड़ा डालने से मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी व कुल्हाड़ी चलने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी भेजा है। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दो लोगों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया है। नेवरना चौकी के बदलीखेड़ा गांव के रहने वाले राम विनोद व स्वामी दयाल यादव का घर आमने सामने है। दोनों के बीच कई सालों से कूड़ा डालने को लेकर विवाद चल रहा है। मामला दीवानी में भी दायर है। एक पक्ष के राम विनोद का आरोप है कि स्वामी दयाल पक्ष के लोग घर के सामने कूड़ा फेंक रहे हैं।
कई बार मना करने के बावजूद कूड़ा फेंकना बंद नहीं किया। मंगलवार को स्वामी दयाल अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और गड्ढा खोदने लगे। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें लाठी व कुल्हाड़ी चलने से राम विनोद व आकाश समेत पांच लोग घायल हुए है। राम विनोद ने स्वामी दयाल, अमरेंद्र गुड्डू, विपिन व बिंदेश तथा दूसरे पक्ष से राम विनोद, आकाश व मनोज पर मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों ओर से 9 लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


