Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsBrahmin Society Protests Against IAS Officer for Insulting Brahmin Daughters
आईएएस की बयानबाजी पर उन्नाव में बिफरा ब्राह्मण समाज

आईएएस की बयानबाजी पर उन्नाव में बिफरा ब्राह्मण समाज

संक्षेप:

Unnao News - मप्र के वरिष्ठ आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ अभद्र बयान दिया, जिससे ब्राह्मण समाज नाराज हो गया। उन्होंने एसपी कार्यालय के बाहर धरना देकर केस दर्ज करने की मांग की। समाज की महिलाओं ने कहा कि वे कमजोर नहीं हैं और अपनी रक्षा करना जानती हैं।

Nov 29, 2025 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

ब्राह्मण बेटियों को लेकर अभद्र बयानबाजी करने वाले मप्र के वरिष्ठ आईएएस संतोष वर्मा पर ब्राह्मण समाज पूरी तरह से खफा है। एसपी कार्यालय के गेट पर धरना देकर संगीन धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की। बेटियों ने कहा, ब्राह्मण नारी अपनी रक्षा करना जानती है। जरूरत पड़ने पर वह परशुराम का फरसा भी उठा सकती हैं। इसलिए ऐसी बयानबाजी करने वाले हमें कमजोर न समझें। ब्राह्मण शांत है, कमजोर नहीं। व्यापारी नेता अखिलेश अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ऐसे अफसरों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा जो हमारे समाज की बेटियों पर इस तरह की बयानबाजी कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे अफसरों की तत्काल बर्खास्तगी के साथ संगीन धाराओं में केस दर्ज हो ताकि भविष्य में ऐसा बोलने की तो दूर कोई सोचने की भी हिमाकत न कर सकें। ब्राह्मण समाज की नारी शक्ति मीनू त्रिवेदी ने कहा कि ब्राह्मण की नारी कमजोर नहीं है, अपने नारी सम्मान की रक्षा करना उसे आता है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष कौसलेंद्र मिश्रा ने कहा कि यदि संतोष वर्मा पर 72 घंटों के अंदर मुकदमा पंजीकृत न किया गया तो ब्राह्मण समाज को सड़कों पर उतरना पड़ेगा। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ता अमित तिवारी, देवेश शुक्ला, आदित्य त्रिपाठी, जय शंकर अवस्थी, मधुप पांडेय, दीपक बाजपेयी, ज्ञान शंकर चतुर्वेदी, मनोज पांडे, अमित शुक्ला, आकाश द्विवेदी, हर्ष तिवारी, सुमित तिवारी अखिल मिश्रा, बहन पवित्रा उपाध्याय, पूनम तिवारी, सरला दीक्षित आदि मौजूद रहे।