सपा का एजेंडा सिर्फ जनता को भ्रमित करना : भूपेंद्र चौधरी
Unnao News - भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने गदनखेड़ा में समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि उनका एजेंडा केवल जनता को भ्रमित करने का है। उन्होंने कहा कि सपा के पास सकारात्मक मुद्दे नहीं हैं और वे भ्रामक सामग्री का निर्माण कर रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्नाव। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रविवार को गदनखेड़ा स्थित सांसद आवास साक्षी धाम पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि सपा का एजेंडा केवल जनता को भ्रमित करने का है। खिचड़ी भोज में शामिल होने के दौरान मीडिया से बातचीत में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा हमेशा देश की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का सम्मान करती आई है, जबकि सपा का एजेंडा केवल नकारात्मक राजनीति और जनता को भ्रमित करने तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के पास कोई सकारात्मक मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह लगातार ऐसे बयान देकर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।
भूपेंद्र चौधरी ने यह भी कहा कि सपा आधुनिक तकनीक और संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है और यहां तक कि एआई का सहारा लेकर फर्जी वीडियो और भ्रामक कंटेंट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, जो समाज में भ्रम और अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर सांसद साक्षी महराज, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विमल द्विवेदी, अमितेश सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


