ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावउन्नाव में बर्ड फ्लू की दस्तक, तीन बतखों में मिला वायरस

उन्नाव में बर्ड फ्लू की दस्तक, तीन बतखों में मिला वायरस

उन्नाव। हिंदुस्तान संवाद बीघापुर तहसील के हड़हा गावं में चार दिन पहले तालाब में मरीं मिलीं आठ बतखों में तीन में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।...

उन्नाव में बर्ड फ्लू की दस्तक, तीन बतखों में मिला वायरस
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावFri, 22 Jan 2021 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

उन्नाव। हिंदुस्तान संवाद

बीघापुर तहसील के हड़हा गावं में चार दिन पहले तालाब में मरीं मिलीं आठ बतखों में तीन में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इससे पूरे महकमे व इलाके में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन विभागीय टीम हड़हा पहुंची और लोगों को अलर्ट किया। एक किमी दायरे को संक्रमति क्षेत्र घोषित कर आवागमन पर रोक दिया गया। संक्रमण केन्द्र बिंदु से 10 किमी के क्षेत्र को सर्विलेंस जोन घोषित कर कुक्कुट, मांस, अंडा की दुकानें बंद करा दी गई हैं। इनकी जद में आने वाले पक्षियों मारने का काम शुक्रवार को किया जाएगा।

रविवार को बीघापुर क्षेत्र के हड़हा गांव के एक तालाब में आठ बतखें मृत मिली थीं। मछली पालक शिवशंकर की सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मृत बतखों के साथ एक दर्जन बीमार बतखों का सैंपल जांच के लिए भेजा था। गुरुवार दोपहर आई रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव मिलीं। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सीवीओ डॉ. पीके सिंह ने जिले के अन्य अधिकारियों को सूचना दी।

डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग की चार सदस्यीय टीम डॉ. मनोज यादव, नरेन्द्र, दिनेश व इन्द्रपाल गांव पहुंची। लोगों की भीड़ तालाब तक न पहुंचने पाए, इसके लिए पुलिस को सक्रिय रखा गया। सीवीओ ने बताया एक किमी दायरें को पूरी तरह संक्रमति क्षेत्र घोषित कर आवागमन रोक दिया गया है। तालाब मछलियां निकालने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ 10 किमी तक घोषित सर्विलेंस क्षेत्र में पड़ने वाली सभी कुक्कुट फॉर्मों व पक्षियों का सैंपल निरंतर भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें