युवकों ने तमंचा से फायर कर बाइक सवार युवक को किया जख्मी
Unnao News - अचलगंज में बुधवार को एक युवक को दिनदहाड़े चार लोगों ने तमंचे से गोली मार दी। युवक अपने चचेरे भाई के साथ पनीर खरीदकर लौट रहा था। गोली उसके हाथ और प्राइवेट पार्ट पर लगी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अचलगंज। हड़हा बाजार से पनीर लेकर घर जा रहे बाइक सवार युवक पर बुधवार दोपहर पहले से गाड़ा लगाए चार लोगों ने दिनदहाड़े तमंचा से फायर झोंक दिया। गोली बाइक चला रहे युवक के हाथ और प्राइवेट पार्ट की जगह पर लगने से लहूलुहान होकर घायल हो गया। गोलीकांड की सूचना फैलते ही कटरी इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक को गंभीर हालत में सीएचसी अचलगंज पर भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के पिता ने दो नामित व दो अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
अचलगंज थाना क्षेत्र के जगनू पुरवा तिघरा गांव के रहने वाले 19 वर्षीय लवकुश अपने चचेरे भाई अंकित व मकुआखेड़ा गांव के छोटा के संग एक ही बाइक पर सवार होकर हड़हा बाजार से पनीर खरीद कर गांव जा रहे थे। अभी वह गांव से एक किलोमीटर पहले घसिलपुरवा गांव निकट पुलिया के पास पहुंचे थे कि श्रीधर के खेतों के पास पहले से गाड़ा लगाकर बैठे एक युवक ने ललकारते हुए तमंचा से फायर झोंक दिया। गोली बाइक चला रहे लवकुश के हाथ व प्राइवेट पार्ट की जगह पर लगी। जिसको लहूलुहान हालत में अचलगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गोली लगने की सूचना पर एएसपी व सीओ पुरवा सीएचसी पहुंचे। घायल के पिता रामकेश यादव ने घस्सील पुरवा निवासी चंदन पुत्र नन्हक्की मल्लाह व फूलचंद्र समेत दो अज्ञात के विरुद्ध पुरानी रंजिश में गोली मारने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश शुक्ल ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर दो नामित और दो अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। आरोपितों को पकड़ने का प्रयास चल रहा है।पीछे बैठे युवक ने गोलीकांड का बनाया वीडियोघायल को गाडा बंदी की सूचना मिल गई थी। इसके बावजूद उसी रास्ते से गांव गया। कुछ गड़बड़ होने की आशंका के चलते पीछे बैठा युवक ने घटना का वीडियो बनाता रहा। जिससे गोली मारने का पूरा वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


