Unnao News: साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार जख्मी

हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News: सफीपुर में एक बाइक सवार संविदा लाइनमैन, जो साइकिल सवार को बचाने की कोशिश कर रहा था, गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी बाइक गिरी और वह कई मीटर तक घिसटता गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Unnao News: साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार जख्मी

Unnao News: सफीपुर। साइकिल सवार को बचाने में शनिवार दोपहर बाइक सवार संविदा लाइनमैन गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के समय बाइक गिरने से वह काफी दूर तक घसीटता चला गया। घायल को सीएचसी डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एकघरा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय विनीत कुमार पुत्र रामऔतार सफीपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन के पद कार्यरत है। शनिवार को वह मिर्जापुर गांव फाल्ट ठीक करने जा रहा था। अभी वह मिर्जापुर बाजार समीप ही पहुंचा था, तभी अचानक उसकी बाइक के सामने साइकिल सवार आ गया।

जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में घायल कर्मी को राहगीरों ने सफीपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार जख्मी