Unnao News: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को क्रेन से पहनाई फूलों की माला
Unnao News: उन्नाव में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समर्थकों ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अमर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। रोहित मिश्र ने युवाओं के रोजगार पर सरकार की नीतियों का जिक्र किया।

Unnao News: उन्नाव। संवाददाता भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह की ऐसी तस्वीर पेश की, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। गदनखेड़ा चौराहे पर समर्थकों ने क्रेन के जरिए प्रदेश अध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश अध्यक्ष का संवाद
प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके बाद बदरका में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने सांसद साक्षी महाराज के आवास परिसर में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ गौसेवा, अन्नप्राशन, भोजन वितरण और पौधरोपण कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। पार्टी कार्यालय में उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए युवा मोर्चा पूरी ताकत से जुटे। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, शिवेंद्र शाही, रजत शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, अंकुश यादव, अमरेश शुक्ला, शिवांजलि पाण्डेय, बालाराव गुप्ता, ललित द्विवेदी, कुश सिंह, अंकित, उदय प्रताप, कुश सिंह, नमन, धीरज, अखिल, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
परीक्षा माफिया पर प्रहार का दावा
पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान रोहित मिश्र ने कहा कि सरकार ने परीक्षा माफिया पर कड़ा प्रहार किया है। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। सरकार युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने पर काम कर रही है। कानून-व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वर्ष 2027 में टिकट वितरण को उन्होंने पार्टी नेतृत्व का विषय बताया।


