उन्नाव की मीट फैक्ट्री में काम करते मिला बांग्लादेशी

Feb 26, 2026 03:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जो पिछले पांच-छह साल से भारत में अवैध रूप से रह रहा था। आरोपी मीट फैक्ट्री में काम कर रहा था। यूपी एटीएस ने खुफिया सूचना के आधार पर उसे उन्नाव बाईपास के पास पकड़ा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

उन्नाव की मीट फैक्ट्री में काम करते मिला बांग्लादेशी

उन्नाव। जिले में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मीट फैक्ट्री में काम कर रहा था। खुफिया इनपुट के आधार पर यूपी एटीएस और बांग्ला/रोहिंग्या ऑपरेशनल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे उन्नाव बाईपास के पास से पकड़ा। बांग्लादेशी नागरिक पिछले पांच-छह साल से भारत में रह रहा था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। लखनऊ एटीएस फील्ड यूनिट के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और ऑप्स टीम प्रभारी रवि प्रकाश के अनुसार, काफी समय से सूचना मिल रही थी कि उन्नाव की मीट फैक्ट्रियों में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे काम कर रहे हैं।

मामले की जांच और इनपुट के आधार पर उन्नाव बाईपास से कस्बा शिवनगर जाने वाले मोड़ के पास टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध बांग्लादेशी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सैफुल पुत्र फरीदुल आलम निवासी शिवनगर दही थाना उन्नाव बताया। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन की जांच की गई। फोन की गैलरी में बांग्ला भाषा में कुछ दस्तावेज मिले। गूगल लेंस से जांच करने पर वे बांग्लादेश के पहचान पत्र निकले। बांग्लादेशी आईडी में नाम फरीदुल आलम, पिता मकबूल आलम, माता फातिमा बेगम, जन्मतिथि 10 अप्रैल 1976 दर्ज थी। पता लंबामथ, नम्बर 270 नाइकस्यांगछारी और जारी करने की तिथि 24 जून 2008 अंकित पाई गई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी है। उसने बताया कि पांच से छह वर्ष पहले बेनापोल-24 परगना (पश्चिम बंगाल) और खुलना बॉर्डर के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुसा था। भारत आने के बाद वह करीब एक वर्ष मुंबई में रहा, जहां पंखे के रेगुलेटर बनाने का काम करता था। इसके बाद वह उन्नाव आ गया। यहां पहले नूर मोहम्मद की मीट कंपनी नूर इंटरप्राइजेज में करीब एक वर्ष तक काम किया और बाद में जीएस मीट फैक्ट्री उन्नाव में हेल्पर के रूप में कार्यरत था।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।