कुर्बानी के अवशेष ले जा रहा लोडर पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी
Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
फोटो संख्या 9, सड़क पर खड़ा लोडरफोटो संख्या 9, सड़क पर खड़ा लोडरफोटो संख्या 9, सड़क पर खड़ा लोडरफोटो संख्या 9, सड़क पर खड़ा लोडर

चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में संडीला-मियागंज मार्ग पर डालखेड़ा गांव के पास बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने एक लोडर को रोककर पुलिस को सूचना दी। कार्यकर्ताओं को आशंका थी कि वाहन में गोवंशीय पशु के अवशेष हैं। पुलिस ने चालक अनुज मिश्रा निवासी लाल बंगला, कानपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चालक ने बताया कि वह संडीला स्थित एक मदरसे से कुर्बानी के बाद बची हड्डियां और अन्य अवशेष लेकर उन्नाव जा रहा था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बदबू के कारण लोगों को शक हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


