Unnao News: अस्पताल की दवाएं तालाब में पड़ी मिलीं, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: गंजमुरादाबाद। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की दवाएं तालाब में पड़ी होने का वीडियो सोमवार को

Unnao News: अस्पताल की दवाएं तालाब में पड़ी मिलीं, वीडियो वायरल

Unnao News: गंजमुरादाबाद। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की दवाएं तालाब में पड़ी होने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।गंजमुरादाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत दसगवां स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सलय को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में दवा उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। दवाएं रखे-रखे एक्सपायरी हो जाती हैं, जिन्हें बगल के तालाब में फेंक दिया जाता है। जिसका वीडियो भी साक्ष्य के तौर पर ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। ग्रामीण नरेश कुमार के आरोप का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा।

अस्पताल में कार्यरत डॉ. ज्योति सिंह ने कहा है कि जो दवाएं एक्सपायर हो गई थीं, उन्हें फेंका गया है। इलाज को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: अस्पताल की दवाएं तालाब में पड़ी मिलीं, वीडियो वायरल