यूनियन बैंक में चोरी का प्रयास
Unnao News - नवाबगंज के यूनियन बैंक में चोरों ने रात में शटर काटकर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि, बैंक के अंदर के सुरक्षा दरवाजे के कारण चोर भीतर नहीं जा सके। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज कस्बा स्थित यूनियन बैंक में गुरुवार रात चोरों ने शटर काटकर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि बैंक के अंदर लगे अतिरिक्त दरवाजे के चलते चोर भीतर प्रवेश नहीं कर सके और बड़ी घटना होने से बच गई। बताया जा रहा है कि चोरों ने रात में बैंक के शटर को काट दिया। लेकिन अंदर मजबूत सुरक्षा दरवाजा होने से उनकी कोशिश नाकाम रही। सुबह जब आसपास के लोगों ने शटर कटा देखा तो घटना की जानकारी बैंक कर्मियों और पुलिस को दी गई। घटना के समय बैंक का सीसी कैमरा बंद था। जिससे चोरों की पहचान और लोकेशन का पता नहीं चल सका।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। लोगों ने बैंक और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


