Unnao News: आरोपों में घिरी पुलिस, पहले सीओ और अब एएसपी ने जांच शुरू की

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: पुलिस पर गंभीर आरोपों के बाद एएसपी दक्षिणी शैलेंद्र लाल खुद जांच के लिए हसनगंज थाने पहुंचे। आरोप है कि दरोगा कल्लूराम ने 27 जुलाई को अवैध तरीके से 14 लाख रुपये के जेवर और नकद पैसे लेकर गए। एएसपी ने जांच में सीसीटीवी फुटेज देखे और पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।

Unnao News: आरोपों में घिरी पुलिस, पहले सीओ और अब एएसपी ने जांच शुरू की

Unnao News: मोहान। पुलिस पर गंभीर आरोपों ने तूल पकड़ा तो शनिवार को एएसपी दक्षिणी शैलेंद्र लाल खुद जांच के लिए थाने पहुंच गए। पूर्व विधायक के भाई राम कुमार रावत ने आरोप लगाया है कि 27 जुलाई को दरोगा कल्लूराम कई पुलिसकर्मियों के साथ लखनऊ स्थित उनके फ्लैट पर पहुंचे, दरवाजा तोड़ा और करीब 14 लाख रुपये के जेवर, 35 हजार रुपये नकद व 15 कारतूस लेकर चले गए।

जांच प्रक्रिया

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शुरू हुई जांच में एएसपी ने सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले और दरोगा, सिपाहियों व इंस्पेक्टर से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों के रवैये और सामने आए तथ्यों पर एएसपी की नाराजगी भी सामने आई। हसनगंज थानाक्षेत्र के ढकवा गांव निवासी राम कुमार रावत की शिकायत पर पहले सीओ हसनगंज को जांच अधिकारी बनाया गया था।

नाराजगी और पूछताछ

शनिवार को एएसपी दक्षिणी शैलेंद्र लाल ने मामले की जांच अपने हाथ में लेते हुए हसनगंज थाने में करीब चार घंटे तक पड़ताल की। एएसपी दोपहर करीब दो बजे हसनगंज थाना पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से जुड़े सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले और मामले में नाम सामने आए पुलिसकर्मियों, दरोगा कल्लूराम तथा इंस्पेक्टर से पूछताछ की। जांच शाम करीब छह बजे तक चली। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों के रवैये और मामले से जुड़े कुछ तथ्यों को लेकर एएसपी ने नाराजगी जताई और फटकार भी लगाई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦एएसपी दक्षिणी शैलेंद्र लाल ने किस थाना में जांच की?−
एएसपी दक्षिणी शैलेंद्र लाल ने हसनगंज थाना में जांच की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: आरोपों में घिरी पुलिस, पहले सीओ और अब एएसपी ने जांच शुरू की