Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsAparna Yadav Highlights BJP s Development Agenda at Plant Distribution Event
दूसरों राजनीतिक दलों में सिर्फ परिवारवाद : अपर्णा

दूसरों राजनीतिक दलों में सिर्फ परिवारवाद : अपर्णा

संक्षेप:

Unnao News - असोहा में कुटीवीर बाबा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पौध वितरण कार्यक्रम में अपर्णा यादव ने भाजपा की विकास नीति की सराहना की। उन्होंने विपक्षी दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाया और महिलाओं के लिए आरक्षण की...

Sep 08, 2025 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

असोहा। ब्लाक मुख्यालय पर कुटीवीर बाबा सेवा संस्थान के तहत आयोजित पौध वितरण व सेवानिवृत्त अध्यापकों के सम्मान सम्माारोह में राज्य महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने दूसरों राजनीति दलों पर निशाना साध। कहा कि भाजपा मे सबका साथ सबका विकास हैं। वहीं अन्य दलो में परिवाद है। पीडीए के नाम पर भ्रम फैलाकर क्षेत्रीय दल परिवारवाद को बढ़ावा देते है। अपर्णा यादव ने कहा 2021 मे जब प्रधानमंत्री मोदी ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया था। जिसके बाद से लगातार पौधे लगाये जा रहे है। प्रदेश सरकार भी लगातार पौधरोपण करा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

2025 में प्रदेश सरकार ने 36 करोड़ पौधरोपण कराया। अपर्णा ने कहा भाजपा सरकार में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिला है। दिल्ली की सीएम महिला है और अन्य प्रदेशों में भी अब महिलाओ को मौका मिलेगा। भाजपा नेता संजय शुक्ल के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों के पीडीए के जवाब में कहा अगर भाजपा जाति धर्म देखती तो केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव नहीं होते। उन्होंने कहा विपक्षी पार्टिया परिवारवाद कर रही है। उन्हीं के घर के ही अध्यक्ष और सीएम बनते है। राज्य मे महिलाओ पर अत्याचार कम हुए है। अब रात मे महिलायें निकलने मे डरती नहीं है। यादव ने उपस्थित लोगो से संस्कृत भाषा को जरूर पढ़ने की बात कहीं। भारत के हर कोने मे संस्कृत के श्लोक एक ही रहते है। लॉक सभागर में एक सैकड़ा सेवानिवत्त अध्यापक, वरिष्ठ जन, प्रभुद्ध जनों को पौधा तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले असोहा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पहुंची और बच्चों को सरकार द्वारा दिये जा रहे पुष्टाहार आदि की जानकारी ली। इसके बाद अपर्णा यादव कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय पहुंची जहां बच्चों से पढ़ाई और रहन -सहन के विषय मे जानकारी ली। यहां पर अपर्णा यादव ने 6 छात्राओं का केक काटकर जन्मदिन मनवाया। आयोजक संजय शुक्ला ने अपर्णा यादव को अंगवस्त्र भेंट कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीपीओ अजय कुमार, बीईओ आंचल सिंह आदि रहे।