ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावउन्नाव में एंबुलेंस संचालन ठप, कर्मी धरने पर

उन्नाव में एंबुलेंस संचालन ठप, कर्मी धरने पर

उन्नाव | संवाददाता ठेका प्रथा समाप्त करने व समायोजन की मांग कर रहे एंबुलेंस कर्मी चक्का जाम कर रविवार आधी रात से अनिश्चितकालीन धरने पर चले गए।...

उन्नाव में एंबुलेंस संचालन ठप, कर्मी धरने पर
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावTue, 27 Jul 2021 05:11 AM
ऐप पर पढ़ें

उन्नाव | संवाददाता

ठेका प्रथा समाप्त करने व समायोजन की मांग कर रहे एंबुलेंस कर्मी चक्का जाम कर रविवार आधी रात से अनिश्चितकालीन धरने पर चले गए। कर्मियों की हड़ताल से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल से रेफर होने वाले मरीजों को 108 व 102 सेवा की एंबुलेंस नहीं मिल सकी। ऐसे में मरीजों ने प्राइवेट एंबुलेंस का सहारा लिया, जिसके लिए उन्हें मनमाने दाम चुकाने पड़े।

एएलएस यानी एडवांस लाइफ सपोर्ट की चार एंबुलेंस जिले में संचालित हो रही हैं। इन एंबुलेंस के संचालन का जिम्मा प्रदेश में जिगित्सा हेल्थ केयर कंपनी को दिया गया है। कर्मियों ने कहा कि सेवा प्रदाता कंपनी नई भर्ती कर रही है। इससे जिले के 16 और प्रदेश में 1200 से अधिक कर्मियों की नौकरी खतरे में है। नौकरी बचाने के लिए वे तीन दिन से सांकेतिक धरना दे रहे थे। सुनवाई न होने पर रविवार आधी रात से उन्होंने चक्का जाम कर दिया। कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक विरोध आगे भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें