ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावउन्नाव में नहीं मिली एंबुलेंस, प्रसूता ने तोड़ा दम

उन्नाव में नहीं मिली एंबुलेंस, प्रसूता ने तोड़ा दम

उन्नाव | संवाददाता एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के चलते सोमवार को एक प्रसूता को घर पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा मगर अधिक रक्तस्राव से उसकी हालत...

उन्नाव में नहीं मिली एंबुलेंस, प्रसूता ने तोड़ा दम
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावTue, 27 Jul 2021 05:11 AM
ऐप पर पढ़ें

उन्नाव | संवाददाता

एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के चलते सोमवार को एक प्रसूता को घर पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा मगर अधिक रक्तस्राव से उसकी हालत बिगड़ गई। निजी साधन की व्यवस्था कर महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया मगर स्टॉफ नर्स ने ले जाने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लिया। उधर, निजी अस्पताल के डॉक्टर ने हालत बिगड़ती देख भर्ती नहीं किया। पत्नी को मृत समझ पति उसे घर ले आया। परिजनों और बच्चों में कोहराम मचा रहा।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मझगवां गांव निवासी सुरेश ने बताया कि सोमवार दोपहर उसकी पत्नी सुनीता को प्रसव पीड़ा हुई। उसने एम्बुलेंस को फोन किया तो बताया गया कि गाड़ी नहीं मिल पाएगी। समय से वाहन उपलब्ध न होने से सुनीता को घर पर ही प्रसव हो गया। उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया मगर रक्तस्त्राव अधिक होने से उसकी हालत बिगड़ गई। गांव की आशा संगिनी के साथ किराए के वाहन पर पत्नी को लेकर गंजमुरादाबाद सरकारी अस्पताल पहुंचा। वहां स्टाफ नर्स ने भर्ती करने के बजाए उसे ले जाने की सलाह दी।

आशा संगिनी पीड़िता को लेकर गंजमुरादाबाद में ही एक निजी अस्पताल पहुंची। डाक्टर ने पीड़िता के शरीर में कोई हलचल न होने का हवाला देते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया। थक हारकर सुरेश पत्नी को मृत समझ कर उसे घर लेकर चला गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें