टेंडर घोटाले का आरोप, बनी सड़कों पर फिर निकली निविदा

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव, संवाददाता। उन्नाव नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं,

टेंडर घोटाले का आरोप, बनी सड़कों पर फिर निकली निविदा

उन्नाव, संवाददाता। उन्नाव नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जहां पहले से बनी सड़कों के नाम पर दोबारा टेंडर जारी करने और नई बस्तियों में कथित तौर पर निजी लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। सभासदों ने न सिर्फ टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का दावा किया है, बल्कि वार्ड संख्या तक गलत दर्ज होने से पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।शिकायतकर्ता नगरपालिका उन्नाव के सभासद बृजेश पांडेय, हिना, लक्ष्मी देवी आदि का कहना है कि नई बस्तियों में जहां अभी प्लॉटिंग चल रही है, वहां सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए।

कई ऐसी सड़कों के लिए भी निविदा निकाली गई, जिनका निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। गांधी नगर क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया गया कि राजेन्द्र के घर से मुन्ना विमल के घर तक सड़क पहले ही बन चुकी थी, लेकिन उसी सड़क के नाम पर फिर से टेंडर कर दिया गया। इसी तरह शिवनगर में भी प्लॉटिंग वाले स्थानों पर निजी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सड़कों को चिन्हित करने का आरोप लगाया गया है। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि निविदा आमंत्रण में वार्ड संख्या तक गलत दर्ज की गई। वार्ड 16 की सड़कों को वार्ड 24 में दर्शाया गया, जिससे पूरे प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। सिंगरोसी क्षेत्र में भी आवश्यक सड़कों को छोड़कर खाली पड़ी जमीनों के आसपास सड़क निर्माण के लिए निविदा जारी करने की बात सामने आई है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि योजनाबद्ध तरीके से कुछ खास क्षेत्रों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई। शिकायत पत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि निविदा आमंत्रण से लेकर टेंडरिंग प्रक्रिया तक में नियमों की अनदेखी की गई और मानकों का पालन नहीं किया गया। इन सातों निविदाओं के कारण संभावित आर्थिक क्षति की भी चिंता जताई गई है। सभासदों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।