अखिलेश पर आपत्तिजनक होर्डिंग से भड़के सपाई डीएम-एसपी से मिले

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

उन्नाव में सपा पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक होर्डिंग्स के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम और एसपी से मिलकर अराजकतत्वों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन में डीजल, पेट्रोल, और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर भी भाजपा सरकार को घेरा गया।

अखिलेश पर आपत्तिजनक होर्डिंग से भड़के सपाई डीएम-एसपी से मिले

उन्नाव, संवाददाता। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक होर्डिंग्स से भड़के पार्टी पदाधिकारी बुधवार को डीएम और एसपी से मिले। मामले में शामिल अराजकतत्वों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठाई। पार्टी कार्यालय से दोनों अफसरों के कार्यालय तक सपाई नारेबाजी करते हुए पहुंचे。

प्रदर्शन के दौरान

प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के साथ बिजली कटौती को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने, महंगाई पर नियंत्रण करने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और भर्ती परीक्षाओं को निष्पक्ष कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता का ध्यान इन ज्वलंत मुद्दों से हटाने के लिए पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदनाम करने की साजिश रची। चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे। इस दौरान पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्वमंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदयराज यादव, बदलू खान, राधेलाल रावत, डॉ. आंचल वर्मा, मुन्ना अल्वी आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में घुसने के लिए हुई धक्कामुक्की

कलेक्ट्रेट में घुसने के लिए हुई धक्कामुक्की : भीड़ की शक्ल में पहुंचे सपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने की कोशिश तो धक्कामुक्की के बीच सुरक्षाकर्मियों ने मुख्य गेट को बंद करते हुए रोक लिया। सिर्फ पार्टी पदाधिकारियों को ही अंदर जाने दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर अपनी बात रखी।

एसपी कार्यालय परिसर में जमीन पर बैठे सपाई

वहीं, एसपी कार्यालय परिसर में भी भीड़ की शक्ल में पहुंचे थे। यहां पर भी सिर्फ पदाधिकारियों को ही मुलाकात की इजाजत मिली। इसपर सपाई परिसर में जमीन पर बैठ गए। यहां पर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सपा पदाधिकारियों ने किस मुद्दे पर प्रदर्शन किया?
सपा पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक होर्डिंग्स के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।