महज एक घंटे में दो बसें टकराईं, 31 यात्री लहूलुहान
Unnao News - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ही रात में दो बसों की भिड़ंत में 31 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पतालों में अफरातफरी का माहौल था, जहां बेड और स्ट्रेचर की कमी हो गई। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है। इस घटना ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार रात किसी डरावने सपने जैसी थी। एक तरफ रफ्तार का कहर था, तो दूसरी तरफ अपनों को खोने का डर। महज एक घंटे के भीतर हुए दो हादसों ने न केवल सड़क सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी, बल्कि सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक के माहौल को गमगीन कर दिया। अस्पताल में अफरातफरी, कम पड़ गए स्ट्रेचर जैसे ही घायलों को लेकर एंबुलेंस सीएचसी बांगरमऊ पहुंचीं, वहां चीख-पुकार मच गई। एक साथ 31 गंभीर घायलों के आने से अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। हालात यह थे कि वार्डों में बेड कम पड़ गए और घायलों को लाने के लिए स्ट्रेचर तक कम पड़ गए।
डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने जमीन पर ही प्राथमिक उपचार शुरू किया। रात भर गूंजते रहे एंबुलेंस के सायरन बांगरमऊ से जिला अस्पताल के बीच की सड़क रात भर एंबुलेंस के सायरन से गूंजती रही। गंभीर घायलों को रेफर किए जाने के कारण एंबुलेंस की आवाजाही इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी सहम गए। घायलों के परिजन बदहवास हालत में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भागते नजर आए। दो बस की भिड़ंत में ये हुए घायल दो बसों की भिड़ंत में 31 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए। इनमें वंदना साहनी पुत्री ठगई साहनी अहिरौली बाजार कुशीनगर, रमेश पुत्र शिव पूजन निवासी खंडारा थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर, अनीता साहनी पत्नी मंगेश व अनन्या पुत्री मंगेश निवासी कुशीनगर गोरखपुर, सुशील कुमार पुत्र रामजी लाल निवासी बालाजी नगर एत्माद्दौला आगरा, राजाराम पुत्र गोपाल राय निवासी धवोविया थाना कसेमार दरभंगा, सुनील पुत्र कमलेश निवासी अमीनाबाद लखनऊ, रुद्र पुत्र राजकुमार निवासी उसका बाजार सिद्धार्थनगर, सुमित्रा पत्नी राजकुमार निवासी उसका बाजार सिद्धार्थ नगर, अवधेश पुत्र रामनरेश निवासी करौली बालाघाट गोरखपुर, तारा देवी पत्नी नागेन्द्र व सरस्वती पत्नी ठगाई साहनी निवासी कोठरा अहिरौली कुशीनगर, शाहरुख पुत्र इस्माइल निवासी किशोरपुर जगदीशपुर, धीर सिंह पुत्र विनोद कुमार निवासी गुरसहायगंज कन्नौज, सहदेव पुत्र दलसिंह निवासी जैदपुर मथुरा, हर्षित पाल पुत्र राजीव पाल निवासी गंहोली थाना महोली सीतापुर, सचिन पुत्र सुरेश पाल निवासी चक बिजपूरी थाना वैष्णवगंज लखीमपुर खीरी, राजीव कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी लखीमपुर खीरी, अजय सिंह देशराज निवासी पडरी गांव थाना रोसा सीतापुर, प्रियंका सिंह पत्नी संजीव चौहान व शारदा सिंह पत्नी जय सिंह निवासी वृंदावन तेलीबाग लखनऊ, दया शंकर पुत्र नवल किशोर निवासी मोतीपुर खीरी लखीमपुर, आशीष पुत्र लाल बहादुर साहू निवासी चौमुडा मथुरा, अजय कुमार पुत्र हरिओम निवासी महमूदाबाद सीतापुर, दिनेश पुत्र भगौती प्रसाद निवासी आर्सेना महमूदाबाद सीतापुर, मिथलेश पुत्र शत्रुघ्न निवासी आसोना महमूदाबाद सीतापुर, रजनीश पुत्र राम लखन निवासी आर्सेना महमूदाबाद सीतापुर, सर्वेश पत्नी शैलेन्द्र चौहान व शैलेंद्र पुत्र सहदेव सिंह निवासी वृंदावन थाना जैत मथुरा, अमेरिका पुत्र गिरधारी लाल निवासी महादेवा थाना नवाबगंज बहराइच तथा तारा देवी पत्नी शिव प्रकाश निवासी हिलौली मौरावां उन्नाव शामिल हैं। मातम में बदली यात्रा आगरा से लखनऊ की सामान्य यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। आधी रात को एक्सप्रेसवे पर गूंजती चीखें, एंबुलेंस की आवाजें और भागदौड़ का मंजर देर रात तक जारी रहा। घायलों के परिजन अस्पतालों की ओर दौड़ते नजर आए। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है, वहीं मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जा रही है। दोहरे हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लापरवाही या सिस्टम की चूक लगातार दो हादसों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चाएं रहीं कि एक्सप्रेस-वे पहले हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस अन्यत्र खड़ा कराना था। अगर बस खड़ी ही कराई गई थी तो पर्याप्त चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए। पर ऐसा नहीं किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों बस चालकों से पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



