बेकाबू बोलेरो बाइक से टकरा गुमटी में घुसी, मासूम समेत 4 जख्मी

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज चकलवंशी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बेकाबू बोलेरो

बेकाबू बोलेरो बाइक से टकरा गुमटी में घुसी, मासूम समेत 4 जख्मी

चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज चकलवंशी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बेकाबू बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक समेत गुमटी में घुस गई। हादसे में मासूम समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने तीन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना क्षेत्र के असरेंदा गांव के रहने वाले हरिपाल मियागंज चकलवंशी मार्ग स्थिति कोटरहा गांव की मोड पर गुमटी रखे हैं। शुक्रवार दोपहर इसी थाना क्षेत्र के नौहाई खुर्द गांव निवासी सिकंदर परिवारिक भाई महेंद्र के संग बाइक से माखी थाना क्षेत्र के कोरारी कला गांव बहन के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए निकला था।

तभी गुमटी पर रुक कर पानी लेने लगा। इसी दरम्यान उधर से गुजर रहे बोलेरो चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक को चपेट में लेते हुए गुमटी में घुस गई। जिससे गुमटी में बैठा वृद्ध हरिपाल व नौ वर्षीय पोता कार्तिक, सिकंदर व महेंद्र सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद कार्तिक, सिकंदर व महेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।