Unnao News: बाइक की टक्कर से चार घायल, दो की हालत नाजुक

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: नवाबगंज में सोमवार शाम दुर्गा मंदिर गेट के पास एक अनियंत्रित बाइक ने मंदिर दर्शन करने आए लोगों और एक दुकान पर बैठे महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नवाबगंज में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Unnao News: बाइक की टक्कर से चार घायल, दो की हालत नाजुक

Unnao News: नवाबगंज। कस्बा स्थिति दुर्गा मंदिर गेट के पास सोमवार शाम अनियंत्रित बाइक ने मंदिर दर्शन करने आए लोगों और दुकान पर बैठी महिला को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के छविनाथखेड़ा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र गंगाराम और लखनऊ थाना निगोहा के चिरारी गांव निवासी मनीराम की बेटियां कल्पना और संध्या तथा दिव्या सिंह पत्नी अजय सिंह निवासी नवाबगंज हादसे में जख्मी हो गए। हादसे के समय दिव्या मंदिर के पास दुकान पर बैठी थीं। जबकि ओम प्रकाश और दोनों बच्चियां दर्शन के लिए आई थीं।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने ओम प्रकाश व दिव्या सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि कल्पना और संध्या का उपचार सीएचसी में किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: बाइक की टक्कर से चार घायल, दो की हालत नाजुक