अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत
Mar 07, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Unnao News - धमियाना गांव के 90 वर्षीय मुन्नीलाल अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर हरदोई जा रहे थे। संडीला-गौसगंज मार्ग पर जरहा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, और परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

औरास, संवाददाता। थाना क्षेत्र के धमियाना गांव के रहने वाले नब्बे वर्षीय बृद्ध मुन्नीलाल शुक्रवार को अपने रिस्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर हरदोई थाना कासिमपुर के जरहा गांव जा रहे थे। जैसे ही वह संडीला से गौसगंज जाने वाली मार्ग स्थित जरहा गांव के पास पहुंचे ही थे कि इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना में बृद्ध मुन्नीलाल की मौत हो गई थी। शनिवार को संडीला में पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


