Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao News5-Year-Old Girl Severely Burned by Boiling Tea in Amba Para Village Incident
खौलती चाय गिरने से मासूम झुलसी, हालत नाजुक

खौलती चाय गिरने से मासूम झुलसी, हालत नाजुक

संक्षेप:

Unnao News - बांगरमऊ के आंबापारा गांव में 5 वर्षीय सौम्या खेलते समय खौलती चाय से झुलस गई। उसकी मां चाय बना रही थी, तभी चाय का बर्तन गिर गया। सौम्या को गंभीर जलन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा है कि समय पर इलाज से उसकी हालत में सुधार की उम्मीद है।

Dec 03, 2025 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के आंबापारा गांव में मंगलवार शाम रसोई में खेल रही पांच वर्षीय मासूम खौलती चाय गिरने से झुलस गई। आंबापारा गांव की रहने वाली 5 वर्षीय सौम्या पुत्री पुत्री संतोष अपनी मां के साथ घर की रसोई में मौजूद थी। मां चाय बनाने में व्यस्त थीं, जबकि सौम्या खेलते- खेलते उनके पास पहुंच गई। इसी दौरान मां का ध्यान बच्ची की ओर से हट गया और गैस चूल्हे पर खौलती चाय का बर्तन असंतुलित होकर सीधे सौम्या के ऊपर गिर पड़ी। अचानक हुए हादसे से बच्ची जोर से चीख पड़ी और कुछ ही क्षणों में उसका हाथ और शरीर का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजनों ने तत्काल उसे उठाया और तेजी से बांगरमऊ सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि चाय सीधे गिरने से बच्ची के दाहिने हाथ सहित आसपास की त्वचा पर गहरे छाले के निशान बन गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत चिंताजनक बनी रही। गंभीर जलन को देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर पीयूष मिश्र ने बताया कि सौम्या का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया था। उसे आवश्यक दवाएं और ड्रेसिंग की गई हैं, लेकिन गहरी चोट होने से विशेष उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजना जरूरी था। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिलने से बच्ची की हालत में सुधार की संभावना बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।