सुबह चारपहिया से घायल युवक ने रात को दमतोड़ा

Feb 28, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - बीघापुर में एक तेज रफ्तार चारपहिया की टक्कर से 37 वर्षीय वैलेश सिंह घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वैलेश खेत से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सुबह चारपहिया से घायल युवक ने रात को दमतोड़ा

बीघापुर। तेज रफ्तार चारपहिया की टक्कर से घायल 37 वर्षीय युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली क्षेत्र के इंदेमऊ गांव निवासी 37 वर्षीय वैलेश सिंह पुत्र अवधेश सिंह शुक्रवार सुबह खेत से काम निपटाकर वह पैदल घर लौट रहे थे। इंदेमऊ-बारासगवर मार्ग पर एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वैलेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बीघापुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल से भी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल भेज दिया गया। हैलट में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन शुक्रवार देर रात वैलेश ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सिम्पल सिंह, 10 वर्षीय बेटी अर्पिता, 5 वर्षीय बेटा आयुष और मां संतोष कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।