मुसंडी शरीफ में 30वें उर्स-ए-साबरी का आगाज

Feb 11, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - उन्नाव के ग्राम मुसंडी शरीफ में चार दिवसीय 30 वां सालाना उर्स-ए-साबरी की शुरुआत हुई। पहले दिन फजर की नमाज के बाद कुरआन खवानी और सलातो-सलाम के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। लंगर-ए-आम का आयोजन किया गया, और जरूरतमंदों को मुफ्त कपड़े और दवाइयां वितरित की गईं। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मुसंडी शरीफ में 30वें उर्स-ए-साबरी का आगाज

उन्नाव। पुरवा क्षेत्र के ग्राम मुसंडी शरीफ में अलहाज सूफी सैय्यद मुहम्मद जकरिया शाह उर्फ गुलाम साबिर हसनी का चार दिवसीय 30 वां सालाना उर्स-ए-साबरी अकीदत के साथ शुरू हुआ। पहले दिन दरगाह परिसर में जायरीनों का तांता लगा रहा और फिजां सूफियाना रंग में रंगी नजर आई। उर्स के पहले दिन की शुरुआत फजर की नमाज के बाद कुरआन खवानी और सलातो-सलाम के साथ हुई। दोपहर में लंगर-ए-आम का एहतमाम किया गया। इसकेबाद चादर पोशी व गुलाबपोशी व कव्वाली का दौर चला। शिविर में गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त कंबल, साड़ी और कपड़े वितरित किए गए। इसके अलावा, स्वास्थ्य शिविर में लोगों की आंखों की जाँच कर चश्मे दिए गए और लुकमाने हयात तेल, सुकून तेल व अन्य दवाइयां मुफ्त बांटी गईं।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।