Unnao News: युवक ने पंखे से चादर के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या
Unnao News: बृह्मनगर मोहल्ले में 29 वर्षीय सुमित ने अपने कमरे में पंखे से चादर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पिता के साथ लकड़ी का फर्नीचर बनाने का काम करता था। सुमित पिछले कुछ दिनों से गुमसुम था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। बृह्मनगर मोहल्ले में गुरुवार को 29 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में पंखे से चादर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पिता के साथ लकड़ी के फर्नीचर बनाने का काम करता था। पिता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बेटा गुमसुम रह रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।बता दें बृह्मनगर निवासी सुमित पुत्र सुशील कुमार शर्मा ने गुरुवार शाम अपने कमरे में पंखे से चादर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमित पिता के साथ फर्नीचर बनाने का काम करते थे। घटना के समय उसकी मां मिथलेश और छोटी बहन कल्पना घर पर मौजूद थीं।
दोनों अपने कामों में व्यस्त थीं, तभी सुमित ने अपने कमरे में यह कदम उठा लिया। शाम करीब छह बजे तक जब वह बाहर नहीं निकला, तो मां ने आवाज दी। कोई उत्तर न मिलने पर जब उन्होंने झांककर देखा, तो सुमित फांसी पर झूल रहा था। शोर मचने पर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। गंगाघाट कोतवाली की बालूघाट चौकी पुलिस इंचार्ज अरुण त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को उतरवाया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपनी बड़ी बहन कीर्ति से दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


