चक्की के पट्टे में फंस कर युवक जख्मी, हालत नाजुक

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

माखी थाना क्षेत्र के कालीचरनखेड़ा गांव में रविवार को 25 वर्षीय मोनू का हाथ चक्की में फंस गया। परिवार वालों ने तुरंत मदद की और इंजन बंद किया, लेकिन मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके एक हाथ और पैर को काटना पड़ा।

चक्की के पट्टे में फंस कर युवक जख्मी, हालत नाजुक

चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के कालीचरनखेड़ा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय मोनू पुत्र राजेश रविवार गांव में लगे चक्की कारखाने में काम कर रहा था। तभी उसका हाथ चक्की के पट्टे में फंस गया। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और इंजन बंद किया। मगर तब तक वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। घायल को परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। यहां उसका एक हाथ और पैर कट गया। जिसका गंभींर हालत में इलाज चल रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।