अतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए टीम रवाना

Apr 05, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव में, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने लखनऊ में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल के लिए 17 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। जिले की टीम का पहला मैच लखनऊ में और दूसरा हरदोई में होगा। चयनित खिलाड़ियों में मोनू पाल, सुयश सिंह, और अन्य शामिल हैं।

अतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए टीम रवाना

उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लखनऊ में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल में जिले के 17 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। अंतर्जनपदीय क्रिकेट ट्रायल में जिले की टीम का पहला मैच सोमवार को क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ तथा दूसरा मैच सात अप्रैल को हरदोई से होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में मोनू पाल, सुयश सिंह, प्रियांशु रावत, आदित्य गुप्ता, जय वर्मा, सुजीत, आर्यन, अक्षत, अभिषेक, उबैद, मनाविक, अभिनव, आकाश अभिनव बाजपेई, श्रीओम, देवांश व अव्यय सिंह शामिल हैं। इसके अलावा प्रणव द्विवेदी, साहिल वर्मा, कृष्ण यादव, हर्षित नारायण, निखिल त्रिवेदी व अभय को स्टैंडबाई में रखा गया है।

टीम का मैनेजर साकिर हुसैन को बनाया गया है। चयनित खिलाड़ी रविवार को लखनऊ में मैच खेलने के लिए रवाना हुए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारी अध्यक्ष संजय राठी, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, राजकुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, विकास सिन्हा, कैलाश नेगी, ओम मिश्र ने चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।