बुखार से पीड़ित किशोरी की इलाज दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
गंजमुरादाबाद के तहिरापुर गांव की 15 वर्षीय किशोरी मोनी की बुखार के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। मोनी लुधियाना में अपने परिवार के साथ रहती थी और चार दिन पहले बुखार होने पर गांव आई थी। पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया गया, लेकिन बाद में निजी अस्पताल में भर्ती होने पर उसकी मृत्यु हो गई।

गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के तहिरापुर गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी मोनी की बुखार के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को नानामऊ घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि मोनी अपने परिवार के साथ लुधियाना में रहती थी। चार दिन पहले उसे तेज बुखार आया था। इसके बाद वह चाचा के साथ गांव लौट आई थी। परिजनों ने पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे हरदोई के माधौगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया।
मृतका के पिता चंद्रशेखर की दो वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। मां सरोजनी, बहनें निवेदिता, राधिका और भाई शिवांश का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


