24 जनवरी को यूपी दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करने आ सकते हैं अमित शाह, जाएंगे प्रेरणा स्थल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 जनवरी को यूपी आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि अमित शाह यूपी की राजधानी लखनऊ में आधिकारिक उत्तर प्रदेश दिवस उत्सव की अध्यक्षता करेंगे। इस बारे में हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 जनवरी को यूपी आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि अमित शाह यूपी की राजधानी लखनऊ में आधिकारिक उत्तर प्रदेश दिवस उत्सव की अध्यक्षता करेंगे। इस बारे में हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ये भी कहा जा रहा है कि 24 जनवरी को लखनऊ दौरे पर अमित शाह राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल आयेंगे। अभी उनका प्रोग्राम डिटेल जारी नहीं किया गया है। वहीं, प्रदेश सरकार फिलहाल उनको आमंत्रित करने की तैयारी में लग गई है।
बता दें कि 24 जनवरी को यूपी दिवस के कार्यक्रम नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित किए जाएंगे। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया था। पहली बार यूपी दिवस का मुख्य कार्यक्रम प्रेरणा स्थल पर आयोजित किया जाना है। प्रशासन जहां एक ओर कार्यक्रम की तैयारी कर रहा है वहीं गृह मंत्री अमित शाह को भी बुलाने की तैयारी जारी है। इस बार यूपी दिवस के कार्यक्रम ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर आधारित होंगे। कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण सभी जिलों में किया जाना है।
लखनऊ स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा पर यूपी दिवस के मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसके अलावा जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। अगल-अलग जिलों में उप्र की विकास यात्रा से जुड़ी प्रदर्शनियां, सरकारी योजनाओं के स्टाल, ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी व विक्रय, जीआइ टैग उत्पादों का ट्रेड शो तथा ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। मिशन शक्ति, नवाचार और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।
सभी जिलों में कार्यक्रमों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत थीम पर 24 से 26 जनवरी उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का मनाया जाएगा। जिलों के डीएम ने कार्यक्रम को भव्यता के साथ करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति की जाएगी। जिला पर्यटन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश दिवस पर की जाने वाली तैयारी के संबंध में बिंदुवार जानकारी से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी पहले से तैयारी कर लें किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें


