विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाए जाने पर सपा में बेचैनी, केशव बोले-सैफई वापसी की तैयारी करें अखिलेश

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, दोनों दल जंगलराज, गुंडाराज, भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद की राजनीति के प्रतीक हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का भाजपा प्रभारी बनाए जाने से सपा में बेचैनी है।

keshav prasahad maurya
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prashad Maurya: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दल जंगलराज, गुंडाराज, भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद की राजनीति के प्रतीक हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का भाजपा प्रभारी बनाए जाने से सपा में बेचैनी है। केशव मौर्य ने कहा, अखिलेश अब सैफई वापसी की तैयारी कर लें।

उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार शनिवार को लखनऊ पहुंचे और रविवार को उन्होंने संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू किया। केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, सपा और राजद दोनों दलों की राजनीतिक कुंडली एक जैसी है। चाल, चरित्र और चेहरे के मामले में दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं, क्योंकि दोनों जंगलराज, गुंडाराज, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति के प्रतीक हैं।

बिहार चुनाव में सपा का प्रत्याशी मैदान में नहीं था

केशव प्रसाद मौर्य ने पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव में सपा का एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं था, इसके बावजूद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव वहां पहुंचे और जनता ने उनका आचरण देखा। मौर्य ने कहा, भाजपा को हराने का सपना देखने वाली राजद-कांग्रेस-सपा की तिकड़ी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विजयी जोड़ी ने जनता के आशीर्वाद से पूरी तरह पराजित कर दिया।

यूपी भाजपा के प्रभारी बने विनोद तावड़े

डिप्टी सीएम केशव ने विनोद तावड़े की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तावड़े को अब उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है और उनके प्रदेश आगमन से ही सपा में हलचल है। मौर्य ने दावा किया, आधुनिक राजनीति के चाणक्य और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश आने के बाद सपा की स्थिति और खराब होगी। उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के साथ ही सपा की 'सैफई वापसी' तय है।

2047 तक सरकार बनाने का सपना ने देखें अखिलेश

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह 2047 तक सरकार बनाने का सपना नही देखें। केशव मौर्य ने रविवार को अमेठी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव स्वयं यूपी जनता की नजर में सवाल बन करके खड़े हैं। उनके बारे में मैं लगातार यही कहता हूँ कि अखिलेश जी अभी 2047 तक सत्ता में आने के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने मत देखें। यह स्वप्न पूरा होने वाला नहीं है। समाजवादी पार्टी 2027 में सैफई जाने वाली है। उन्होंने कहा कि बहुत लोगों को भरमाने का काम, गुमराह करने का काम, बांटो और राज करने का काम, पीडीए की बात करना और परिवार के विकास की एजेंसी चलाने का काम, गुंडों, अपराधियों, माफियाओं, दंगाइयों का संरक्षण करने का काम यह सब अब नहीं चल पाएगा। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्ने से अगर असलियत को छिपाया नहीं गया होता तो बहुत कुछ मिलता रहता।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsविनोद तावड़े को यूपी भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर सपा में बेचैनी: केशव मौर्य