अंकल रोज गंदी बात करते थे, मना करने पर… 4 साल की बच्ची ने बताई वैन ड्राइवर की दरिंदगी
लखनऊ में स्कूल वैन ड्राइवर की दरिंदगी की शिकार 4 साल की मासूम बच्ची ने घरवालों को बताया कि अंकल रोज सब बच्चों को उनके घर छोड़ने के बाद उसे आगे की सीट पर बैठाते थे। उससे गंदी हरकत करते थे। मना करने पर वह वैन से फेंक देने की धमकी देते और बहुत डराते थे। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को जेल भेज दिया है।

लखनऊ में स्कूल वैन ड्राइवर की दरिंदगी की शिकार चार साल की मासूम बच्ची ने इलाज के दौरान हालत सामान्य होने पर वैन चालक की करतूत बयां की। बच्ची ने बताया कि अंकल रोज सब बच्चों को उनके घर छोड़ने के बाद उसे आगे की सीट पर बैठाते थे। उससे गंदी हरकत करते थे। मना करने पर वह वैन से फेंक देने की धमकी देते थे। बहुत डराते थे। बच्ची की बयान सुनकर घरवालों के रोंगटे खड़े हो गए। तालकटोरा पुलिस ने आरोपी वैन चालक गिरीश को जेल भेज दिया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमलेश कुमार दीक्षित के मुताबिक, आरोपी गिरीश राजाजीपुरम सी ब्लाक सपना कालोनी का रहने वाला है। आरोपी की वैन स्कूल में अनुबंधित नहीं थी। गिरीश तीन साल से वैन चला रहा था। वैन भी बरामद कर ली गई है। रोजाना बच्चों को लेकर उन्हें स्कूल ले जाता और फिर छुट्टी होने पर घर छोड़ने जाता था।
4 साल मासूम बच्ची ने बताई ड्राइवर की करतूत
इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि बच्ची ने अपने घरवालों से बताया कि अंकल रोज अन्य बच्चों को घर छोड़ देते थे। उसके बाद उसे आगे की सीट पर बैठाते थे। उसके साथ गंदी हरकते करते थे। मना करने पर वह कहते थे कि वैन से बाहर फेंक देंगे। इस लिए अंकल से डर लगता था। अंकल बहुत गंदे हैं। पुलिस के मुताबिक बच्ची के घर से स्कूल करीब ढाई किमी दूर है। शुक्रवार को वैन के अन्य बच्चों को उसने उनके घर छोड़ा। इसके बाद फिर बच्ची को आगे की सीट पर बैठा लिया। सूनसान जगह पर बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसने गाड़ी स्टार्ट की। बच्ची के घर पहुंचा। उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गया था।
वैन के पूरे नहीं थे कागज पहले भी हो चुकी है सीज
गिरीश की वैन के कागज पूरे नहीं थे। कभी इंश्योरेंस तो कभी प्रदूषण के कागज नहीं करता था। कई बार उसकी वैन के चालक हो चुके थे। इसके अलावा कुछ महीने पहले ही गाड़ी सीज भी हुई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
वैन में कैमरा तक नहीं
वैन में सुरक्षा के मानक भी नहीं पूरे थे। सीसी कैमरा तो दूर सुरक्षा के मानकों में फायर एस्टिंगुशर तक नहीं था। चालक बिना सुरक्षा मानक पूरे किए बच्चों को स्कूल लाने ले जाने का काम करता था। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।


