पाकिस्तानी गोलाबारी में मुजफ्फरनगर के ताऊ और भतीजी की मौत, राजौरी में सोते वक्त हुआ हमला

लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरनगर
Follow us on Google News
share

जम्मू कश्मीर के राजौरी में हुए पाकिस्तानी गोलीबारी में मुजफ्फरनगर के ताऊ व भतीजी की मौत हो गई। पिछले करीब 15 साल से अधिक समय से वह जम्मू कश्मीर में रह रहे थे।

पाकिस्तानी गोलाबारी में मुजफ्फरनगर के ताऊ और भतीजी की मौत, राजौरी में सोते वक्त हुआ हमला

पिछले करीब 15 साल से अधिक समय से जम्मू कश्मीर के राजौरी में रह रहे मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले ताऊ व डेढ़ वर्षीय भतीजी की पाकिस्तानी गोलीबारी में मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक के परिजन शव को लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ा के रहने वाले साहिद के चार बेटे पिछले 15 साल से अधिक समय से जम्मू कश्मीर में रह रहे हैं। कोई पेंटर का तो कोई नाई का काम करता था। 32 साल का साहिब नाई का काम करता था। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह पांच बजे पाकिस्तान की तरफ से राजौरी में गोलीबारी की गई। उस दौरान साहिब और उसकी भतीजी चारपाई पर सो रहे थे। गोलीबारी की वजह से दोनों की मौत हो गई। ग्राम प्रधान शहजाद ने खाईखेड़ा के साहिब, तौहीद, वाजिद और आसिफ पिछले करीब 15 साल से राजौरी में रहकर डेंटिंग-पेंटिंग व नाई का काम करते हैं। परिवार के अन्य लोग दोनों का शव लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधान ने बताया कि साहिब भी शादीशुदा है।

पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश में पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की शनिवार को घोषणा की।भारतीय सशस्त्र बलों ने पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में सात मई को सीमा के पार नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद पिछले चार दिन में पुंछ, राजौरी, जम्मू और बारामुला सेक्टरों में पड़ोसी देश की गोलाबारी में एक अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त और 19 ग्रामीणों की मौत हो गई।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsपाकिस्तानी गोलाबारी में मुजफ्फरनगर के ताऊ और भतीजी की मौत