Hindi NewsUP NewsUnable to have child with her first husband she remarried then stole her sister-in-law son and fled
पहले पति से नहीं हुआ बच्चा तो कर ली दूसरी शादी, फिर ननद का बेटा चुराकर भागी महिला

पहले पति से नहीं हुआ बच्चा तो कर ली दूसरी शादी, फिर ननद का बेटा चुराकर भागी महिला

संक्षेप:

हरदोई से अजब-गजब मामला सामने आया है। पहली शादी के दौरान महिला को बच्चा नहीं हुआ। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। कुछ दिन बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन महिला के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था।

Dec 08, 2025 05:50 pm ISTDinesh Rathour संडीला (हरदोई)
share Share
Follow Us on

यूपी के हरदोई से अजब-गजब मामला सामने आया है। पहली शादी के दौरान महिला को बच्चा नहीं हुआ। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। कुछ दिन बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन महिला के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। महिला ने मौका पाकर अपनी ननद का बेटा चुरा लिया और फिर अपने पहले पति के पास पहुंच गई। पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू की। महिला को बच्चा समेत पुलिस ने पकड़ लिया। बच्चा चोर महिला को पुलिस जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से पुलिस को मोबाइल समेत अन्य समान भी बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि शादी के कई साल बाद भी बच्चा पैदा नहीं हुआ। इस बीच पति से अनबन होने पर वह दूसरे युवक के संपर्क में आ गई। उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और घर आकर रहने लगी। आठ महीने बाद जब उसकी ननद के बच्चा हुआ तो उसे मौका पाकर चुरा लिया और पहले पति के पास पहुंच गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आर्यमंदिर में महिला ने की थी दूसरी शादी

ग्राम बेगमगंज निवासी विजय कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी आठ माह पूर्व लखनऊ निवासी मोहिनी से आर्य समाज मंदिर में हुई थी। शादी के बाद मोहनी उसके घर में पत्नी के रूप में रह रही थी। पीड़ित के मुताबिक तीन दिसंबर की रात में मोहिनी उसके बहन का एक माह का बच्चा, आभूषण व मोबाइल लेकर फरार हो गई। बच्चा चोरी का मामला सामने आने पर पुलिस एक्शन में आई और महिला की खोज -बीन शुरू की। पुलिस ने आरोपी महिला को उसके पहले पति अमित निवासी लखनऊ को बच्चा सहित गिरफ्तार किया।

शक न हो इसलिए लोगों से अच्छी तरह से घुलमिल गई थी महिला

पुलिस के अनुसार विजय ने बताया कि महिला पहले से शातिर थी। उस पर लोगों को किसी तरह का शक न हो इसको लेकर आठ महीने तक शातिर मोहिनी परिवार वालों से घुलमिल गई। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि महिला की ससुराल लखनऊ के ठाकुरगंज के भमरौली विहार कालोनी में अमित कुमार के यहां है। पति अमित से अनबन होने के बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली। बच्चे को चोरी करने के बाद वह पहले पति के पास ही गई। उसने भी पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं दी। इसलिए उसे भी दोषी मानकर जेल भेजा गया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |