नया मोबाइल नहीं मिला तो मां ने लगा ली फांसी, फंदे के नीचे रोता रहा 2 साल का मासूम

Feb 14, 2026 02:51 pm ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, मुजफ्फरनगर
share

मुजफ्फरनगर में एक महिला ने पति से मांग करने के बावजूद नया मोबाइल नहीं मिलने पर फांसी लगाकर जान दे दी। इस दौरान दो साल का बेटा मां को फंदे पर लटका देखकर रोता रहा।

नया मोबाइल नहीं मिला तो मां ने लगा ली फांसी, फंदे के नीचे रोता रहा 2 साल का मासूम

यूपी के मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पति से मांग करने के बावजूद नया मोबाइल नहीं मिलने पर फांसी लगाकर जान दे दी। इस दौरान दो साल का बेटा मां को फंदे पर लटका देखकर रोता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय के रहने वाली प्रेमो ने बताया कि उसके बेटे आशीष शर्मा ने तीन वर्ष साल राधिका उर्फ खुशनसीब के साथ प्रेम विवाह किया था। करीब डेढ़ माह पूर्व आशीष उड़ीसा में कपड़े की फेरी का काम करने गया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम राधिका अपने पति आशीष से फोन पर बात करके नया मोबाइल लेने के लिए 10 हजार रुपये मांग रही थी, तो उसने दो हजार रुपये भेजकर कुछ दिन बाद मोबाइल दिलाने को कहा था।

शुक्रवार को करीब 11 बजे राधिका ने पशुओं के बाड़े की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसको देखकर उसका 2 वर्षीय बेटा वंश लगातार रोता रहा तो पड़ोसी महिला ऊषा ने वहां जाकर देखा तो राधिका फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद उसने उसकी सास प्रेमो सहित अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना के बाद सीओ जानसठ रूपाली राव, नायब तहसीलदार अजय सिंह, इंस्पेक्टर राजीव शर्मा मौके पर पहुंच गए तथा शव नीचे उतारकर परिजनों से पूछताछ की।

ग्राम पंचायत सचिव ने कार में जहर खाकर जान दी

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के पास काठा गांव के पंचायत सचिव ने कार में बैठकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीरावस्था के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई। बड़ौत क्षेत्र के बिजरौल गांव का रहने वाला अंकुर भारद्वाज पंचायत विभाग में सचिव के पद पर तैनात है। करीब दो साल से उसकी तैनाती खेकड़ा ब्लॉक के काठा में चल रही थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अंकुर भारद्वाज विकास भवन पहुंचा।

बिजनौर में बीमारी से परेशान युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

उधर, बिजनौर में बीमारी से परेशान एक युवक ने कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर एक तमंचा, खोखा, एक कारतूस, देसी शराब के दो पव्वे, पानी की बोतल और कुछ खाने का सामान मिला है। थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के गांव टुंगरी निवासी जसराम का 25 वर्षीय पुत्र विपिन करीब एक वर्ष से बीमार चल रहा था। परिजनों के अनुसार बीमारी की वजह से वह तनाव में रहता था। गुरुवार दोपहर विपिन घर से बाइक लेकर बिजनौर से दवाई लेने की बात कहकर निकला था। तलाश के दौरान जसराम के ईख के खेत में उसका शव पड़ा मिला।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।