चोरी के शक में पेड़ से बांधकर 2 युवकों को ग्रामीणों ने धुना; कपड़े फाड़कर डंडे बरसाए, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, संग्रामगढ़ (प्रतापगढ़)
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ में तीन युवकों को संदिग्ध हालत में देखकर ग्रामीणों ने दौड़ाया। एक युवक फायरिंग करते हुए भाग निकला, जबकि दो को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

चोरी के शक में पेड़ से बांधकर 2 युवकों को ग्रामीणों ने धुना; कपड़े फाड़कर डंडे बरसाए, वीडियो वायरल

प्रतापगढ़ में चोरी करने पहुंचे तीन युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाया तो एक फायर करते हुए भाग निकला, जबकि दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। ग्रामीण उन्हें चोर बता रहे हैं, जबकि पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। पेड़ से बांधकर युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी एक व्यक्ति मंगलवार रात करीब 12:30 बजे लघुशंका के लिए उठा।

भाग रहे तीन युवकों में दो को ग्रामीणों ने पकड़ा

इसी दौरान उसने देखा कि तीन युवक दरवाजे के किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे हैं। शक होने पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तीनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया, जबकि दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवक मानिकपुर इलाके के एक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी।

पेड़ से बांधककर युवकों को पीटा

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। युवकों की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, फरार युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं गांव में चर्चा है कि एक युवक का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसी से मिलने आया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पेड़ से बांधकर डंडों से पीटा

वीडियो में पेड़ से बंधे दोनों युवक लगातार बोलते रहे कि हम चोर नहीं हैं। युवकों ने अपने परिजनों से बात भी कराई। उन्होंने बताया– हम घूमते हुए रास्ता भटककर पहुंच गए थे। पर ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। गालियां देते रहे और डंडे बरसाते रहे। पकड़े गए युवकों की पहचान सलेमपुर गांव निवासी प्रतीक और लवकुश के रूप में हुई है। आरोप है कि ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पेड़ से बांध दिया और चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी जमकर पिटाई की। पीटते–पीटते दोनों के कपड़ फाड़ दिए। दोनों हाथ पेड़ से बांधकर लाठी–डंडे से जमकर पीटा।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।