फिरोजाबाद हाईवे पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद आग का गोला बनी बाइक, जिंदा जल गए 2 युवक

Jan 14, 2026 08:59 am ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share Share
Follow Us on

फिरोजाबाद हाईवे पर सोमवार रात एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक में आग लग गई और कानपुर के दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

फिरोजाबाद हाईवे पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद आग का गोला बनी बाइक, जिंदा जल गए 2 युवक

फिरोजाबाद के सिरसागंज थानाक्षेत्र के हाईवे पर सोमवार रात एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक में आग लग गई और कानपुर के दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

चकेरी के शिवकटरा मलिक की बगिया के रहने वाले अवधेश कुमार अवस्थी सेन से रिटायर हुए हैं। परिजनों ने बताया कि बड़ा बेटा गौरव गुवाहाटी से पीएचडी कर रहा है। जबकि छोटा बेटा वैभव एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में कानपुर का मैनेजर था। वैभव का दोस्त सनिगवां के केआर पुरम निवासी 27 वर्षीय सिद्धार्थ भी उसी कंपनी में टीएल के पद पर कार्यरत था। सिद्धार्थ के पिता अशोक कुमार प्राइवेट कर्मी हैं। सिद्धार्थ की मां श्याम गृहणी हैं और छोटी बहन गौरी लखनऊ में वकालत की पढ़ाई कर रही है।

परिजनों के अनुसार दोनों बीते सोमवार की शाम को तीन बजे बाइक से आगरा में कंपनी का ऑफिस खुलवाने जा रहे थे। वैभव के पिता अवधेश ने बताया कि सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे बेटे से फोन पर बात हुई थी। वे लोग इटावा पहुंचे थे। उसके बाद ही हादसा हो गया। परिजनों ने बताया कि सिरसागंज थानाक्षेत्र की पुलिस ने सोमवार की देर रात को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद वे लोग रवाना हो गए। मंगलवार को दोनों का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। बताया गया कि सिद्धार्थ की मां श्याम माउंट आबू में हैं। जिसके चलते बुधवार को उनके आने के बाद सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया जायेगा। जबकि वैभव का अंतिम संस्कार मंगलवार को ही हो गया।

दोनों को बाइक के बहाने से मौत खींच ले गई

वैभव के परिजनों ने बताया कि दोनों जिगरी दोस्त थे और एक ही कंपनी में थे। बेटा हर बार बस या ट्रेन से ही बाहर कहीं जाता था। लेकिन इस बाद उसने बाइक से जाने का निर्णय लिया। दोनों पहली बार बाइक से गए थे।

तीसरे दोस्त को भी साथ जाना था

वैभव के परिजनों ने बताया कि वैभव और सिद्धार्थ के दोस्त मीरपुर कैंट निवासी अभय अवस्थी को भी दोनों के साथ जाना था। लेकिन उसे सोमवार को ही फर्रुखाबाद बहन कशिश के घर खिचड़ी देने जाना था।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |