Hindi NewsUP NewsTwo women wearing burqas were denied entry to college
बुर्का पहनकर कॉलेज पहुंचीं दो युवतियों को नहीं मिली एंट्री, दीवाली एग्जबिशन के दौरान मचा बवाल

बुर्का पहनकर कॉलेज पहुंचीं दो युवतियों को नहीं मिली एंट्री, दीवाली एग्जबिशन के दौरान मचा बवाल

संक्षेप:

मेरठ में एक कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी में बुर्का पहनकर आई दो बाहरी युवतियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कॉलेज की छात्राएं न होने के बावजूद, युवतियां प्रदर्शनी में स्टॉल लगाना चाहती थीं। विवाद तब और बढ़ गया  जब उन्हें बुर्का उतारकर प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए कहा गया।

Sat, 18 Oct 2025 03:02 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

यूपी के मेरठ के एक इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में दो युवतियों के बुर्के में आने को लेकर विवाद हो गया। बुर्का पहनकर कॉलेज में आईं दोनों युवतियां कॉलेज की छात्रा नहीं थीं। वह इस प्रदर्शनी में स्टाल लगाना चाहती थी। विवाद तब बढ़ा जब दोनों युवतियों को चेंजिंग रूम में बुर्का उतार कर प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए कहा गया। उनके अभिभावक भी साथ थे। बाद में कॉलेज प्रबंधन के समझाने पर दोनों युवतियां अपना सामान लेकर कॉलेज के बाहर चली गईं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ. दीप्ति कौशिक का कहना है कि प्रदर्शनी विभागीय छात्राओं की थी। उनके हुनर का प्रदर्शन किया गया। हर धर्म की छात्राएं प्रदर्शनी में मौजूद थी। दोनों युवतियों को समझाया जा रहा था कि यह विभागीय प्रदर्शनी है न कि प्रोफेशनल प्रदर्शनी। कॉलेज में बुर्का पहनकर आने पर रोक नहीं है, लेकिन किसी भी प्रोग्राम व कक्षा में पढ़ने के लिए छात्राएं चेजिंग रूम में बुर्का उतारकर यूनिफार्म में होने के बाद पढ़ाई करती हैं।

ये भी पढ़ें:कुछ ज्यादा वायरल कर दिया; प्रेमानंद ने बताई अब कैसी है तबीयत

इस मामले में प्रधानाचार्या प्रो. अनीता राठी का कहना है कि कॉलेज में नियम है कि छात्राएं कालेज में बुर्का पहनकर आती हैं, लेकिन चेजिंग रूम में बुर्का बदलकर यूनिफार्म में ही कक्षा में पढ़ती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी कई बार कुछ नियम बनाने होते हैं। हर साल कॉलेज में दीपावली के अवसर पर समाजशास्त्र विभाग द्वारा मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें सभी छात्राएं अपने हाथों से बनाए गए सामान की प्रदर्शनी लगाती हैं। इस मेले में विभिन्न तहत के स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं, कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ. दीप्ति कौशिक ने बताया कि दीपावली मेला कॉलेज की छात्राओं के लिए ही आयोजित किया गया था। बाहरी लोगों को बिना अनुमति प्रवेश देना सुरक्षा नियमों के खिलाफ है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |