लखनऊ होकर मुंबई के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें 20 मई से, एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से चलेगी
लखनऊ होकर मुंबई के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें 20 मई से चलेगी। एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से चलेगी। दोनों ही साप्ताहिक ट्रेनें होंगी और लखनऊ होकर चलेंगी।

UP News: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनल(मुंबई) के लिए दो समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से चलेगी। दोनों ही साप्ताहिक होंगी और लखनऊ होकर चलेंगी। दोनों में थर्ड एसी इकोनॅामी श्रेणी के 14 व सामान्य के चार कोच होंगे।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04212 सुलतानपुर-लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस 20 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को सुलतानपुर से सुबह चार बजे चलेगी। जो कि सुबह 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। कानपुर, उरई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, पाचोरा, चालिसगांव, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04211 लोकमान्य तिलक टर्मिनल -सुलतानपुर एक्सप्रेस 21 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से दोपहर 2:35 बजे चलेगी। दूसरे दिन लखनऊ रात 8:50 बजे व सुलतानपुर रात 11 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04226 वाराणसी -लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 21 मई से 09 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को को वाराणसी से रात 1:35 बजे चलेगी। जैानपुर, सुलतानपुर होते हुए सुबह 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। कानपुर, उरई, झांसी, बीना, इटारसी, भुसावल, चालिसगांव, नासिक, कल्याण, ठाणे होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04225 एलटीटी-वाराणसी 22 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को एलटीटी से दोपहर 2:35 बजे चलेगी। अगले दिन लखनऊ रात 8:50 बजे व वाराणसी रात 2:05 बजे पहुंचेगी।
गोमती एक्स व इंटरसिटी कानपुर पुल बायां किनारा स्टेशन पर रुकेगी
लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस सहित मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ इंटरसिटी को कानपुर पुल बायां किनारा स्टेशन पर एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। कानपुर पुल बायां किनारा पर रेलवे ट्रैक पर चल रहे काम के कारण डायर्वट की गई ट्रेनों से यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने यह निर्णय लिया है। यह ठहराव 09 अप्रैल से 13 मई तक किया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 12419 लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस को कानपुर पुल बायां किनारा स्टेशन पर (सुबह 07:21-07:22) एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा। ट्रेन नंबर 14123 मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़–कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी को हरौनी (08:19–08:20), अजगैन (08:33–08:34) एवं कानपुर पुल बायां किनारा (09:12–09:13) स्टेशन पर एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। ट्रेन नंबर 14124 कानपुर सेंट्रल– मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ इंटरसिटी को कानपुर पुल बायां किनारा (17:39–17:40), अजगैन (18:10–18:11) एवं हरौनी (18:24–18:25) स्टेशन पर एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

