अखिलेश यादव के सामने ही गाली-गलौज पर उतरे सपा नेता, एक घंटे में ही पार्टी से बड़ा आदेश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एटा और कासगंज के पदाधिकारियों की बैठक के दौरान जोगेंद्र यादव और मंजीत यादव आपस में भिड़ गए और गाली-गलौज पर उतारू हो गए। इसके बाद अखिलेश यादव बीच में ही बैठक छोड़कर चले गए।

Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव के सामने भिड़े दो नेता तो बैठक छोड़ चले गए थे सपा प्रमुख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो रही हैं तो पार्टी के अंदर नेताओं में टकराव भी देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के तो दो नेता सपा चीफ अखिलेश यादव के सामने ही भिड़ गए और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद भी पार्टी ने एटा और कासगंज की इकाइयों को भंग कर दिया। अब दोनों ही नेताओं ने माफी मांगते हुए कहा है कि वे पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसबा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए एटा और कासगंज के करीब 25- पदाधिकारियों की बैठक बलाई गई थी। इस बैठक के दौरान ही एटा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव और मंजीत यादव के बीच कहासुनी हो गई। अखिलेश यादव के सामने ही दोनों एक दूसरे को बुरा-भला कहने लगे। इसके बाद पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों जिलों में कार्यकारिणी को भंग कर दिया। एटा और कासगंज के जिलाध्यक्षों को भी हटा दिया गया।

समाजवादी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कासगंज और एटा के पदाधिकारियों को भी हटा दिया। आपको बता दें कि एटा की चारों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। वहीं कासगंज में एसपी का दबदबा है। यहां कुल चार विधानसभा सीटें हैं जिनमें से तीन एसपी के पास हैं। जानकारी के मुताबिक दोपहर के करीब 12 बजे अखिलेश यादव बैठक में पहुंचे थे। बैठक में मंजीत यादव ने पार्टी की हार के कारणों पर बात करनी शुरू की। तभी जोगेंद्र यादव भी कुछ कहने लगे। मंजीत यादव ने उनकी बात पर आपत्ति जताई और फिर दोनों में तीकी नोकझोंक शुरू हो गई।

UP Election

गाली-गलौज का भी दावा

जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव के सामने ही दोनों गाली-गलौज भी करने लगे। वहीं अन्य नेताओं ने दोनों को शांत करवाया। अखिलेश यादव ने कहा कि सभी नेताओं को अनुशासन में रहना चाहिए। अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए और तंज कसते हुए कहा कि पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के बेटे सुबोध यादव और जोगेंद्र यादव से यब बड़े नेता हैं। यह सब केवल पैसे की गर्मी है। जिसके पास ज्यादा पैसा हो जाता है वह अपनी मर्जी का काम करने लगता है। अखिलेश यादव बीच बैठक से उठकर चले गए। एक घंटे के बाद ही पार्टी की तरफ से दोनों जिलों की इकाई को भंग कर दिया गया।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsअखिलेश यादव के सामने ही गाली-गलौज पर उतरे सपा नेता, 1 घंटे में ही बड़ा ऐक्शन