Hindi NewsUP NewsTwo real sisters who were always together, died together after being hit by train while crossing tracks in moradabad
हमेशा साथ-साथ रहने वाली सगी बहनों की एक साथ मौत, ट्रैक पार करते दोनों ट्रेन से कटीं

हमेशा साथ-साथ रहने वाली सगी बहनों की एक साथ मौत, ट्रैक पार करते दोनों ट्रेन से कटीं

संक्षेप:

यूपी के मुरादाबाद में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। हमेशा साथ-साथ रहने वाली सगी बहनों की एक साथ ही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। चकबेगमपुर और बीजना के बीच पड़ने वाली रेल लाइन पर हादसा हुआ है।

Jan 01, 2026 08:53 am ISTYogesh Yadav भोजपुर (मुरादाबाद), संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के मुरादाबाद में सगी बहनों की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों बहनें खेत से घर लौट रही थीं। रास्ते में पड़ने वाले रेलवे ट्रैक को पार करते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा भोजपुर थाना क्षेत्र के बीजना-चकबेगमपुर में हुआ। दोनों हमेशा साथ-साथ ही रहती थीं। अब एक साथ ही मौत ने दोनों पर झपट्टा मारा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ दो मौतों से परिवार ही नहीं पूरे गांव में मातम परस गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीजना-चकबेगमपुर गांव के किसान यशपाल सिंह की बेटियां कशिश (18) और तनिष्का (15) रोज़ की तरह घर से खेत की ओर निकली थीं। दोनों बहनें बथुआ का साग लेने गई थीं। खेत से लौटते समय उन्हें गांव को जोड़ने वाले बीजना-चकबेगमपुर रेलवे ट्रैक को पार करना था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बहनें आपस में बातें करते हुए ट्रैक पर आगे बढ़ रही थीं। इसी दौरान एक बहन कुछ पीछे रह गई। तभी मुरादाबाद की ओर से रामनगर जा रही ट्रेन तेजी से ट्रैक पर आ गई। यह देख पीछे चल रही बहन ने दूसरी को बचाने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन इससे पहले कि वह उसे बचा पाती, दोनों संतुलन खो बैठीं और ट्रेन की चपेट में आ गईं।

ये भी पढ़ें:मुझे बचा लो यह लोग..., कॉलेज के लिए निकली छात्रा का अपहरण, अयोध्या से ले गए काशी

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में रेलवे ट्रैक के पास भारी भीड़ जमा हो गई। रोती-बिलखती आवाजों के बीच पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जीआरपी टीम और थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। कशिश इंटरमीडिएट की छात्रा थी, जबकि तनिष्का कक्षा नौ में पढ़ती थी। परिवार में चार बच्चों में से दो बेटियों की एक साथ मौत से घर में कोहराम मच गया। मां धर्मावती और अन्य परिजन बदहवास हालत में हैं। पूरे गांव में शोक का माहौल पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रेलवे ट्रैक पर आए दिन खतरा बना रहता है। पूर्व में भी यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए।

दो बेटियों की मौत से गांव में मचा कोहराम

ग्रामीणों के अनुसार दोनों बहनों में गहरा लगाव था। वे हमेशा साथ रहती थीं और एक दूसरे का अत्यधिक खयाल रखती थीं। हादसे के दौरान भी एक बहन दूसरी को बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवा बैठी। दोनों की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। गांवों के लोग घटनास्थल पर जुटकर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। गांव में हर तरफ चीख-पुकार और शोक का माहौल है। वहीं, परिवार और ग्रामीणों ने रेलवे फाटक व अंडरपास के पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।