दो दारोगाओं ने मुखबिर के साथ मिलकर कारोबारी को किया अगवा, 20 लाख रुपये भी वसूले

Feb 10, 2026 12:26 pm ISTPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share

मेरठ के दो दारोगा ने मुखबिर से मिलकर एक कारोबारी को अगवा किया और जेल भेजने की धमकी देकर 20 लाख की रकम वसूली। दोनों दारोगा ने दोबारा वसूली का प्रयास किया तो पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत कर दी। फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं।

दो दारोगाओं ने मुखबिर के साथ मिलकर कारोबारी को किया अगवा, 20 लाख रुपये भी वसूले

यूपी के मेरठ पुलिस का रवैया सवालों के घेरे में हैं। जहां लोहियानगर थाने में तैनात दो दारोगा ने मुखबिर से मिलकर लिसाड़ी गेट के धागा कारोबारी को अगवा किया और जेल भेजने की धमकी देकर 20 लाख की रकम वसूली। दोनों दारोगा ने दोबारा वसूली का प्रयास किया तो पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत कर दी। गोपनीय जांच में आरोप सही पाए गए। फिलहाल दोनों दारोगा फरार हैं। इनकी गैरहाजिरी दर्ज कर ली गई है और धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।

लिसाड़ी गेट निवासी कारोबारी रासिक धागा कारोबारी है। उसका मेरठ और दुबई में प्रॉपर्टी और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार है। हाल में कारोबारी ने कुछ जमीन बेची थी जिसकी बड़ी रकम मिली थी। एक कथित मुखबिर ने कारोबारी से वसूली के लिए लोहियानगर थाने में तैनात दो दारोगा के साथ मिलकर साजिश की। दोनों दारोगै 2023 बैच के बताए गए हैं। कुछ दिन पहले दोनों ने कारोबारी को अगवा किया और सोना तस्करी में जेल भेजने की धमकी देकर 20 लाख की रकम वसूल ली।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

सात दिन बाद दोनों ने फिर कारोबारी को कॉल किया और 10 लाख रुपये मांगे। कारोबारी रासिक घबराकर इसकी शिकायत एसएसपी और एसपी सिटी से की। जिसके बाद गोपनीय जांच में कारोबारी और दोनों दरोगा के मोबाइल लोकेशन पता कराई। तीनों मोबाइल की लोकेशन वसूली के दिन और समय पर एक ही जगह थी। कुछ वीडियो फुटेज में कारोबारी को बंधक बनाकर घुमाने वाली कार दिखाई दी है।

मुकदमे की तैयारी

दोनों दारोगा के खिलाफ वसूली, अवैध हिरासत में रखना, अगवा, भ्रष्टाचार, धमकी देने समेत कई धारा में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों को सस्पेंड कर बर्खास्तगी की रिपोर्ट शासन को भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। अधिकारियों ने दोनों दरोगा को पूछताछ के लिए बुलाया। 15 लाख की रकम बरामद करा ली गई। बचे पांच लाख रुपये देने की बात कहकर दोनों दरोगा फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।