यूपी के दो IPS अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, दो आईएएस-छह PCS अफसर इधर से उधर
यूपी की प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार ऐक्शन मोड में है। नए साल के पहले दिन ही योगी सरकार ने 21 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए थे। कई आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन भी मिला था। अब एक बार फिर सरकार ने कुछ अधिकारी इधर से उधर किए हैं।

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में एक बार फिर फेरबदल हुए हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने जहां दो आईपीएस अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए इंमपैनेलमेंट किया है, वहीं मंगलवार की रात दो आईएएस, छह पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए इंमपैनेलमेंट किए गए आईपीएस अफसरों में आकाश कुलहरि और मनोज कुमार शामिल हैं। केंद्रीय गृह विभाग ने ऐसे 13 आईपीएस अफसरों की लिस्ट जारी की है। इन सभी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा सकता है।
आईपीएस आकाश कुलहरि और आईपीएस मनोज कुमार दोनों 2006 बैच के अधिकारी हैं। जिन पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है, उनमें राजेश चंद, विकास यादव, बृजपाल सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, संजीव कुमार उपाध्याय, अर्चना अग्निहोत्री शामिल हैं। राजेश चंद एसडीएम ग़ाज़ीपुर से एडीएम न्यायिक मैनपुरी, विकास यादव संबद्ध राजस्व परिषद एसडीएम अंबेडकर नगर, बृजपाल सिंह एडीएम न्यायिक लखीमपुर खीरी, राजेश कुमार मिश्रा सचिव आयोध्या विकास प्राधिकरण, संजीव कुमार उपाध्याय विशेष कार्याधिकारी प्रयागराज विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या और अर्चना अग्निहोत्री संबद्ध राजस्व परिषद से एसडीएम मऊ बनायी गई है।
वी हेकाली झिमोमी प्रमुख सचिव वन पर्यावरण बनीं
वहीं, तबादलों के क्रम में दो आईएएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटीं प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन बनाया गया है। अनिल कुमार तृतीय के पास अभी तक यह प्रभार था। उनसे यह प्रभार ले लिया गया है। अनिल कुमार के अन्य दायित्व बने रहेंगे। बता दें कि आईएएस अनिल कुमार तृतीय वर्तमान में प्रमुख सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
ऐक्शन मोड में योगी सरकार
बता दें कि यूपी की प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार ऐक्शन मोड में है। नए साल (2026) के पहले दिन ही योगी सरकार ने 21 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए थे। कई आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन भी मिला था। सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाले दो और विशेष सचिव से सचिव बने कुछ अफसरों को भी नई तैनाती दी गई थी। सरकार ने 31 जनवरी को भी छह आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे। इनमें यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेन्द्र प्रताप भी शामिल थे जिन्हें आगरा का नया मंडलायुक्त बनाया गया था। मऊ के मुख्य विकास अधिकारी रहे प्रशांत नागर का नाम भी उस तबादला सूची में था। उन्हें फिरोजाबाद का नगर आयुक्त और फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया था।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

