मिट्टी में धंसे ट्रैक्टर को निकालने की जिद बनी काल, पलटने से दो किसानों की दर्दनाक मौत

संवाददाता, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत में खेत में काम कर रहे एक किसान का ट्रैक्टर मिट्टी में धंस गया, जिसे निकालने के प्रयास में दो ट्रैक्टर पलट गए। इनके नीचे दबने से दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों किसानों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

tractor overturned in baghpat

UP News: यूपी के बागपत जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। खेत में काम कर रहे किसान का ट्रैक्टर मिट्टी में धंस गया, जिसे निकालने के प्रयास में दो ट्रैक्टर पलट गए और इनके नीचे दबने से दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों किसानों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो किसानों की मौत से गांव में शोक व्याप्त है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

ये घटना कोतवाली क्षेत्र के अहैड़ा गांव का है। जहां गुरुवार शाम किसान राजन खेत में काम कर रहा था तभी उसका ट्रैक्टर मिट्टी में धंस गया। काफी प्रयास के बाद ट्रैक्टर नहीं निकला तो उन्होंने साथी अजयपाल को ट्रैक्टर के साथ बुला लिया। अजयपाल का भी ट्रैक्टर खेत में धंस गया, जिसके बाद राजन ने छोटे भाई प्रवीण को ट्रैक्टर लेकर बुलाया। प्रवीण ने रस्सा बांधकर ट्रैक्टर खींचने का प्रयास किया तो उसका ट्रैक्टर भी धंस गया।

प्रवीण अपने दोस्त सचिन का ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा, लेकिन उसका ट्रैक्टर भी मिट्टी में धंस गया। इसके बाद सचिन अपने चाचा सुखबीर का ट्रैक्टर लेकर आया और दोनों फंसे ट्रैक्टरों को रस्सी से बांधकर बाहर निकालने का प्रयास करने लगा। काफी मशक्कत के बाद अजयपाल और प्रवीण के ट्रैक्टर चकरोड तक आ गए, लेकिन तभी अजयपाल का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके तुरंत बाद प्रवीण का ट्रैक्टर भी पलट गया। हादसे में दोनों ट्रैक्टरों के नीचे दबने से अजयपाल और प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजयपाल को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, नीचे दबने और कंटीले तारों से गंभीर रूप से घायल होने के कारण प्रवीण की भी मौत हो गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद उसे भी नीचे से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शुक्रवार सुबह दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हादसे के समय मौजूद थे ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि प्रवीण को उसके पिता राजबीर और भाई राजन ने सुबह ट्रैक्टर निकालने की बात कहकर घर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद पर अड़ा गया। अजयपाल और प्रवीण नहीं माने, जिसके चलते देर रात हादसा हो गया।

चार घंटे होती रही जद्दोजहद, दो किसानों की जान गई

ग्रामीण पवन ने बताया शाम करीब सात बजे राजन का ट्रैक्टर खेत में धंसने पर उसे निकालने का प्रयास शुरू किया गया। एक के बाद एक चार ट्रैक्टर मंगवाए गए। करीब चार घंटे तक जद्दोजहद चलती रही। इसी बीच दो ट्रैक्टर पलट गए, जिनके नीचे दबने से अजयपाल और प्रवीण की जान चली गई।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।