Hindi NewsUP NewsTwo constables dismissed for extortion in balrampur
बलरामपुर में दो सिपाही बर्खास्त, जबरन वसूली में दोषी; कोर्ट से लिया एक्शन

बलरामपुर में दो सिपाही बर्खास्त, जबरन वसूली में दोषी; कोर्ट से लिया एक्शन

संक्षेप:

यूपी के बलरामपुर में स्थानीय व्यक्ति से जबरन धन वसूली करने के दोषी पाए जाने पर  दो सिपाहियों को कोर्ट से सजा मिलने के बाद विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एसपी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।

Nov 23, 2025 02:46 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के बलरामपुर जिले के जरवा कोतवाली में तैनाती के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति से जबरन धन वसूली करने के दोषी पाए जाने पर दो पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि जरवा कोतवाली में तैनात आरक्षी (सिपाही) ध्रुव चंद्र और राजू यादव के खिलाफ एक स्थानीय व्यक्ति से अवैध वसूली करने के आरोप में 4 सितंबर 2023 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, गोरखपुर ने 21 जनवरी 2025 को दोनों कांस्टेबलों को सजा सुनाई थी।

एसपी ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत दोषी पाए जाने के बाद शनिवार को विभागीय कार्यवाही करते हुए दोनों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के दंड एवं अपील नियमावली के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कर्मी, विशेषकर पुलिसकर्मी द्वारा भ्रष्टाचार किया जाना गंभीर अनियमितता है और पुलिस सेवा नियमों का घोर उल्लंघन है। ऐसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग या किसी अवांछनीय गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:स्कूल में घिनौनी हरकत, छात्रों ने छात्राओं की बोतल में भर दी पेशाब

सिपाही और महेवागंज चौकी इंचार्ज सस्पेंड

उधर, लखीमपुर खीरी में एसपी संकल्प शर्मा ने महेवागंज चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी और सिपाही दुष्यंत यादव को सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई सीओ सिटी की रिपोर्ट पर हुई है। अभी तक महेवागंज चौकी पर गए इंचार्ज की तैनाती नहीं हुई है। एसपी ने बताया कि जल्द ही चौकी पर इंचार्ज की तैनाती होगी।

सीओ सिटी/सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने तीन दिन पहले महेवागंज चौकी के पास एक लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी। सीओ ने ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया था। सीओ को सूचना मिली थी कि लकड़ी निकासी में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। सीओ ने पूरे मामले की जांच की। जांच में महेवागंज चौकी के सिपाही दुष्यंत यादव और इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी की भूमिका को संदिग्ध माना। पूरे मामले की रिपोर्ट एसपी संकल्प शर्मा को दी। एसपी संकल्प शर्मा ने चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी और सिपाही दुष्यंत यादव को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। उधर खबर लिखे जाने तक चौकी पर नए इंचार्ज की तैनाती नहीं हुई थी। एसपी ने बताया कि जल्द ही चौकी पर नए इंचार्ज की तैनाती होगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |